देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: भरथुआ, हिन्दुस्तान संवाद। परसिया भगौती में आयोजित एक दिवसीय विराट कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चन्द्र तिवारी ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया।

पहला मुकाबला पहला मुकाबला गाजीपुर और वाराणसी के पहलवानों के बीच हुआ। इसमें वाराणसी के राणा पहलवान ने गाजीपुर के प्रदीप को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम किया। महिला वर्ग में गाजीपुर की ब्यूटी सिंह और आजमगढ़ की रंजना के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ब्यूटी सिंह ने रंजना को चित कर दिया। गाजीपुर के नामी पहलवान हरेराम थापा और मध्य प्रदेश के पहलवान हलचल के बीच हुआ। दोनों के बीच काफी देर तक जोर आजमाइश चली। आखिरकार हरेराम थापा ने अपनी फुर्ती और दमखम का प्रदर्शन करते हुए हलचल को पटखनी दे दी।

उत्सव का माहौल जीत के बाद उत्...