देवरिया, अक्टूबर 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से एसडीएम व तहसीलदारों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने अंश निर्धारण संबंधी कार्यों को तेजी से पूरा कराने तथा धारा-24, धारा-34, धारा-80, धारा-98 एवं धारा-116 से संबंधित लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते हुए रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर...