देवरिया, अगस्त 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने सदर तहसील सदर में जनसुनवाई के दौरान राजस्व निरीक्षकों एवं लेखपालों पर काफी सख्त दिखे। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि राजस्व से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करें,अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने धारा 24 एवं 116 सहित विभिन्न राजस्व वादों के निस्तारण में हीलाहवाली पर सचेत करते हुए राजस्व निरीक्षकों को निर्देश दिया कि सभी वादों में प्रारंभिक पैमाइश एवं आदेश का अनुपालन सुनिश्चित की जाय। लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनसुनवाई जनता दर्शन, तहसील एवं थाना समाधान दिवस के निस्तारण का हर हाल में समयबद्धता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाय। यह भी पढ़ें- Balia News...