देवरिया, अगस्त 26 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंग-बिरंगे धागों, मोतियों और सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल रहा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक पर्वों से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा को निखारना रहा। छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न डिजाइन की राखियां तैयार कीं। उनकी बनाई राखियों में मेहनत और कलात्मकता साफ नजर आई। इस दौरान शिक्षिकाओं संध्या, पायल और विद्यावती ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। यह भी प...