देवरिया, अक्टूबर 13 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रबी सीजन में 50 से 60 फ़ीसदी अनुदान पर बीज मिलेगा। बीज भंडारों पर मटर, चना, मसूर, सरसों का मिनी किट तथा अनुदान पर सामान्य बीज उपलब्ध है। सभी ब्लॉकों के राजकीय बीज भंडारों पर गेहूं का बीज पहुंच रहा है। अनुदानित बीज प्राप्त करने को किसानों को ऑनलाइन बुकिंग करना होगा।कृषि विभाग द्वारा रबी सीजन में किसानों को विभिन्न फसलों का बीज उपलब्ध कराने को तैयारी तेज कर दिया है। गेहूं के अलावा दलहनी, तिलहनी का बीज विकास खण्डों के राजकीय बीज भंडारों पर भेजा जा रहा है। किसानों में मुफ्त वितरण को सरसो, मटर, चना, मसूर का मिनी किट गोदामों पर पहुंच गया है। वहीं सामान्य वितरण को सरसो, मटर, चना, मसूर का बीज उपलब्ध है। इसके अलावा अब-तक जिले में 1100 कुंतल गेहूं का बीज पहुंच गया है। ब्लाकों के राजकीय बीज...