Deoria News: रंजिश में पुलिस लाइन में कार में लगाई गई थी आग, केस
देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस लाइन परिसर में यातायात कार्यालय के समीप खड़ी कार में लगी आग अचानक नहीं लगी थी, कार में आग लगाई गई थी। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद होने के बाद कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। शहर के देवरिया रामनाथ के रहने वाले दीनानाथ उपाध्याय का आरोप है कि उनकी पत्नी सत्भामा के नाम से कार है, 11 लाख रुपये की थी। 31 जुलाई की दोपहर कार पुलिस लाइन में यातायात कार्यालय के सामने खड़ी थी। इस बीच कार को पेट्रोल गिराकर जला दिया गया। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी अमित सिंह निवासी रामगुलाम टोला घटना के समय मुंह बांध व हेलमेट लगाकर खड़ा था। आरोपी परिवार पर भी पेट्रोल छिड़कर जलाने की धमकी दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.