Deoria News: रंगोली में विक्रम साराभाई ग्रुप प्रथम और आइंस्टीन ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा
देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। फुलवरिया रोड स्थित सेंटजेवियर्स स्कूल में शुक्रवार को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक रितेश चंद्रा एवं शैक्षणिक प्रशासिका शीना चंद्रा ने भगवान गणेश और मां लक्ष्मी के पूजन के साथ किया। इस अवसर पर निदेशक रितेश चंद्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है। यह त्योहार असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को दीपावली के महत्व से परिचित कराते हुए पटाखों से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने की अपील की। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: रंगोली बनाकर बच्चों ने दिया स्वच्छता व पर्यावरण स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.