देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। बैतालपुर विकास खंड के रामपुर दुबे स्थित पैरामाउंट पब्लिक एकेडमी में शुक्रवार को दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल तीन टीमों ने आकर्षक रंगोली बनाई।विद्यालय के प्रबंधक आनंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि खुशियों और प्रकाश के पर्व दीपावली में रंगोली का विशेष महत्व है। त्योहारों पर घरों में रंगोली बनाने से खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं। जहां स्वच्छता होती है, वहां संपन्नता भी आती है। प्रधानाचार्य राजेंद्र आर. जॉनसन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साफ-सफाई और सुंदरता से सजी रंगोली त्योहार की खुशियों को और बढ़ा देती है। यह भी पढ़ें- B...