देवरिया, अक्टूबर 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सहायक श्रम आयुक्त स्कन्द कुमार ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के लेबर अड्डा, चकिया चौराहा, हनुमान मंदिर, राघव नगर, चटनी गढ़ही, कसया, बालापुर, मांझा चौराहा एवं सोन्दा सहित विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर श्रमिकों को जागरूक किया गया। विभाग द्वारा राजमिस्त्री, मजदूर, पेंटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर और वेल्डर सहित निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।उन्होंने निर्माण श्रमिकों से अपील की कि वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से बोर्ड के अंतर्गत अपना पंजीयन कराएं ...