देवरिया, नवम्बर 26 -- Deoria News: देवरिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया है कि जिला समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, प्रोबेशन, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 28 नवंबर को प्रातः 10 बजे तहसील सभागार, रुद्रपुर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में सहायक उपकरण, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं निराश्रित महिला पेंशन सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन मौके पर ही किए जाएंगे। उन्होंने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों, वरिष्ठजनों एवं अन्य पात्र लाभार्थियों से शिविर में उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...