Deoria News: यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनेंगी अन्तर्राष्ट्रीय बालीवॉल खिलाड़ी अनन्या राय
देवरिया, अक्टूबर 9 -- Deoria News: रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अन्तर्राष्ट्रीय बालीवॉल खिलाड़ी अनन्या राय उत्तर प्रदेश पुलिस ने सब इंस्पेक्टर बनेंगी, खेल कोटे से उनका चयन हुआ है। गुरुवार को लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनन्या राय को नियुक्ति पत्र दिया है।मूलत: गाजीपुर जनपद के रहने वाले राजेश राय आचार्य रामचन्द्र शुक्ल इण्टर कॉलेज सरांव में प्रवक्ता हैं। राजेश राय का पूरा परिवार लम्बे समय से रुद्रपुर में रहता है। उनके तीन पुत्रियों में सबसे बड़ी अनन्या राय बालीवॉल की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है। इससे पहले अनन्या राय का चयन 2020 में भारतीय डाक विभाग में हुआ था। तभी से वह कोलकाता में रहकर खेलने के साथ ही विभागीय कार्य कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी ने 15 खिलाड़ियों को मंच पर प्रदान किया नियुक्ति पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.