Deoria News: युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
देवरिया, सितम्बर 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के शांतिनगर महुआबारी के रहने वाले एक युवक पर लाठी-डंडा से हमला बोल कर घायल कर दिया गया। इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।शहर के महुआबारी के रहने वाले अनिल राजभर पर मोहल्ले के डुलडुल साहनी, नीपू यादव, चाकू साहनी, भयमुक समेत कई लोगों ने रात को लाठी-डंडा से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल का उपचार महर्षि देवरहा बाबा मंदिर में कराया गया। इस मामले में केस दर्ज कर कोतवाली पुलिस जांच शुरू की। मुखबिर ने सूचना दिया कि आरोपी सोमनाथ मंदिर के समीप खड़ा है। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी वैभव उर्फ भय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.