Deoria News: युवक पर नशीला स्प्रे छिड़ककर खेत से चुरा ले गए मोटर, मेडिकल कालेज में चल रहा इलाज
देवरिया, अगस्त 24 -- Deoria News: भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के बनकटा तिवारी निवासी एक युवक अपने खेत में सो रहा था। जहां रात को उसे नशीला पदार्थ छिड़कर अचेत कर दिया गया। चोरों ने युवक को अचेत कर खेत से मोटर चुरा लिया। सुबह परिवारीजनों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हर्ष पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय अपने खेत में सिंचाई के लिए मोटर लगा रखे हैं। रात को हर्ष पाण्डेय के चचेरे भाई अभिषेक पाण्डेय खेत में सोए थे। आधी रात को चोरों ने उनके भाई को नशीला पदार्थ छिड़ककर बेहोश कर दिया। चोरों ने युवक के अचेत होने के बाद मोटर चुरा लिया। सुबह देर तक युवक के घर न पहुंचने पर परिवारीजन खेत में पहुंचे तो वह अचेत मिले। लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.