Deoria News: युवक पर जानलेवा हमला, पेट में पेचकस घोंपा, स्थिति गंभीर
देवरिया, अगस्त 7 -- Deoria News: भटनी(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार गांव में गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की पेट में पेचकस घोप दिया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
घटना का विवरण चांदपार गांव के रहने वाले रामप्रसाद का पुत्र प्रदीप कुमार(27) रात करीब 8:30 बजे घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान गांव का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रदीप के पेट में पेचकस घोंप दिया और मौके से फरार हो गए।
इलाज और स्थिति घटना के बाद परिजन घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने देवरिया मेडिकल कालेज रेफर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.