Deoria News: युवक पर चाकू से हमला करने वाले चार पर केस
देवरिया, नवम्बर 27 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। युवक पर चाकू से हमला करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली के रितेश चौहान बाइक से बुधवार की शाम देवरिया रामनाथ दलित बस्ती की तरफ जा रहे थे। इस बीच एक पिकअप से साइड लेने को लेकर विवाद हो गया।पिकअप चालक ने कुछ युवकों को बुला लिया और मारपीट करने लगे। साथ ही उनके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे रितेश चौहान घायल हो गए। लोगों के सहयोग से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में पुलिलस ने चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज करते हुए दो बाल अपचारी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.