Deoria News: युवक ने फांसी लगाकर जान दी, मचा कोहराम
देवरिया, सितम्बर 11 -- Deoria News: पिण्डी, हिन्दुस्तान संवाद। लार थाना क्षेत्र के पिण्डी में बुधवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक का परिचय उदयभान साहनी(30) पुत्र वासदेव उर्फ मैना साहनी मंगलवार को सुबह 10 बजे चेन्नई से कमा कर अपने घर पिण्डी लौटा था। रात को सभी परिवार वालों ने साथ खाना खाया और सो गए। कुछ देर बाद जब बिजली सप्लाई ठप हुई तो परिजनों ने उदयभान के कमरे में देखा। दरवाजा अंदर से बंद था और उदयभान पंखे की कुंडी से लटका हुआ था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतार पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पारिवारिक स्थिति उदयभान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.