Deoria News: युवक के तालाब में डूबने की आशंका, खोजने में जुटे गोताखोर
देवरिया, जुलाई 12 -- Deoria News: गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के रतनपुर में रविवार को एक युवक पोखरे में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। पोखरे के किनारे उसके कपड़े व चप्पल रखा हुआ मिला है। गौरीबाजार के रतनपुर निवासी समरु निषाद (42) पुत्र धुम निषाद गोरखपुर में परिवार के साथ रह कर मेहनत मजदूरी करते थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें गांव के पश्चिम तालाब किनारे टहलते देखा था। देर तक घर वापस नही लौटने पर परिवार के लोग खोजने लगे। खोजते हुए तालाब किनारे पहुंचे तो उनका कपड़ा व चप्पल पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब में युवक को ढूढ़ने में जुटी हुई है। परिवार व ग्रामीणों की आशंका है कि इस तालाब में युवक डूब गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.