Deoria News: युवक की पिटाई के मामले में पांच पर केस दर्ज
देवरिया, नवम्बर 21 -- Deoria News: बरियारपुर। थाना क्षेत्र के गौरकोठी चकिया गांव में युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।गौरकोठी चकिया निवासी रियाज अंसारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 नवंबर की सुबह करीब नौ बजे गाड़ी चलाकर कहीं जा रहा था कि रास्ते में आबिद, शाबिर, शरीफुन्नेशा, नुरैशा खातून और कुरैशा खातून से विवाद हो गया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और माथे पर चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.