देवरिया, अगस्त 18 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।महुआडीह थाना क्षेत्र के बेलवा बाजार गांव निवासी किशोरी लाल का आरोप है कि गांव का ही एक युवक कुछ अज्ञात युवकों के साथ मिलकर उनके बेटे नितिन को पुरानी रंजिश में पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपियों ने जान से मारने की भी धमकी दी है। मामले में पुलिस ने शुभम मद्धेशिया पुत्र राधेश्याम मद्धेशिया व चार अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...