Deoria News: युग निर्माण शिक्षण संस्थान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: देवरिया। युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट कॉलेज में दीपावली पर्व के मद्देनजर रंगोली व दीप मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने सृजनशीलता व कलात्मक प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में बच्चों ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीपों से आकर्षक डिज़ाइन तैयार किया। प्रबंधक संगीता पांडेय व निदेशक जितेंद्र पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रशासनिक अधिकारी हरिशंकर मणि ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में कला, सहयोग और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान रविकांत मणी, अमित कुमार दूबे, आलोक पांडेय, ऋषि गुप्ता, अदिति मिश्रा, समीना खातून, शुभम मिश्रा, आरती मिश्रा व अंशिका मिश्रा उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: रंगोली प्रतियोगिता में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.