Deoria News: यातायात पुलिस ने 198 वाहनों का चालान
देवरिया, अगस्त 8 -- Deoria News: देवरिया। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान इंटरसेप्टर वाहन में लगे अत्याधुनिक स्पीड लेजर गन की सहायता से निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से चलने वाले वाहनों की जांच की गई। ओवरस्पीड पाए गए वाहनों का चालान किया गया।कुल 198 वाहनों का पुलिस ने चालान किया, जबकि दो वाहनों को आवश्यकत कागजात के अभाव में सीज कर दिया। वाहनों के चालान की जानकारी लोगों को तब लगी, जब उनके मोबाइल पर वाहनों के चालान कटने का मैसेज आया। पुलिस की जांच के चलते वाहन चालकों में खलबली मची रही। यह भी पढ़ें- Deoria News: यातायात पुलिस की सख्ती, 356 वाहनों का किया चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.