Deoria News: यहां हो सकता है हादसा, पिपरा चंद्रभान में महीनों से टूटकर पेड़ पर गिरा है पोल
देवरिया, अगस्त 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर विकास खंड के ग्राम सभा पिपरा चंद्रभान, बहेलिया में सड़क के किनारे एक विद्युत पोल महीनों से टूटकर पेड़ की डाल के सहारे टिका है। वहीं विद्युत विभाग इसकी सुधि नहीं ले रहा है। इसके चलते यदि कहीं डाली टूटी तो पोल जमीन पर गिर सकता है और इसके चलते कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पिपरा चंद्रभान से बहेलिया गांव को जाने वाले मार्ग पर कुछ माह पहले आई तेज आंधी में विद्युत पोल टूटकर पास स्थित एक पेड़ की टहनी पर अटक गया। उधर इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में राहगीरों का आना जाना होता है। यदि कहीं पेड़ की टहनी टूटी तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं विभाग को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी बिजली विभाग को तथा ग्राम पंचायत दोनों को इस बात की जानकारी भी है विभाग द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.