Deoria News: मौसम परिवर्तन से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर, पीआईसीयू में बढ़े मरीज
देवरिया, जुलाई 27 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मौसम में परिवर्तन से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। खानपान में गड़बड़ी, दूषित जल के सेवन से बीमार हो रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से वायरल, बैक्टीरिया इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सांस से पीड़ित हो रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह के लक्षण के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पीआईसीयू में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बेड कम पड़ जा रहे हैं, खाली होते ही भर जा रहे हैं। एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने की संभावना भी बनी रहती है। गंभीर मरीजों को ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग जा रहा है। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम में बदलाव का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.