Deoria News: मौसम परिवर्तन का बच्चों की सेहत पर पड़ रहा असर, पीआईसीयू फुल
देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मौसम में बदलाव का बच्चों की सेहत पर असर पड़ रहा है। खानपान में गड़बड़ी, दूषित जल के सेवन से बीमार हो रहे हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से वायरल व बैक्टीरिया इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। इसकी वजह से बुखार, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सांस से पीड़ित हो रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पीआईसीयू में मरीजों को दबाव बढ़ रहा है, जिससे बेड कम पड़ जा रहे हैं, खाली होते ही भर जा रहे हैं। एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज करना पड़ रहा है। इससे संक्रमण फैलने की भी संभावना बनी रहती है। गंभीर मरीजों को ठीक होने में करीब एक सप्ताह का समय लग जा रहा है। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sahibgan...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.