देवरिया, अक्टूबर 14 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बीआरडी पीजी कालेज देवरिया के बीएससी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का राज अब और गहराता जा रहा है। मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है। उधर कोतवाली पुलिस छात्रा के मोबाइल काल डिटेल को खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि छात्रा के मोबाइल काल डिटेल ही पूरी घटना का राज खोलगा। छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां समेत परिवार के अन्य लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम बड़हरा की रहने वाली संजना कन्नौजिया पढ़ने में होनहार थी। पिता विदेश में रहते हैं। पढ़ने की लगन देख पिता ने उनका नामांकन बीआरडी पीजी कालेज देवरिया में बीएससी में कराया था। छोटा भाई जीआईसी इंटर कालेज...