देवरिया, जुलाई 4 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के झरनाकुटी में शुक्रवार को मोटर चालू कर घर की सफाई करने गई महिला करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने गया उसका पति और उसकी बहन भी चपेट में आ गए। तीनों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है। दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिरोज अंसारी की पत्नी कहकशा सुबह मोटर चालू कर घर की सफाई करने गई। इसी बीच वह मोटर के तार से चिपक गई। यह भी पढ़ें- Khagaria News: चातर गांव में घर की सफाई के दौरान करंट लगने से किशोरी गंभीर, हाईयर सेंटर रेफर करंट की चपेट में पत्नी को देख बचाने गए फिरोज भी चपेट में आ गए। दोनों को करंट के झटके लगते देख आनन-फानन में कहकशा की बहन भी ...