देवरिया, नवम्बर 3 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत तहसील क्षेत्र सहजौर स्थित मां सुकली देवी डिग्री कॉलेज में प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे बैच का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन मॉक सर्वे के माध्यम से प्रशिक्षुओं को जनगणना की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। साथ ही पीई ऐप पर आंकड़े दर्ज करने की जानकारी दी गई।फील्ड ट्रेनर डॉ. गोविंद मिश्रा, अरविंद कश्यप, रमेश तिवारी, मिथिलेश यादव और नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस बार जनगणना में मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मॉक सर्वे के जरिए प्रशिक्षुओं को डिजिटल माध्यम से आंकड़े दर्ज करने और गणना की प्रक्रिया समझाई गई। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जनगणना प्रशिक्षण का तीसरा चरण शुरू,1746 प्...