Deoria News: मैजिक की ठोकर से घायल महिला की मौत
देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: बघौचघाट, हिन्दुस्तान संवाद। मैजिक वाहन की चपेट में आने से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में शुक्रवार को मौत हो गई। क्षेत्र के रामपुर महुआबारी गांव के हरफोड़ा टोला निवासी नजबुन (75) पत्नी आस मोहम्मद मंगलवार को किसी काम से घर से मुख्य मार्ग की ओर जा रही थीं।इसी बीच बच्चों को छोड़ने जा रही एक स्कूल की मैजिक गाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सीएचसी पथरदेवा से मेडिकल कॉलेज देवरिया ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था, वहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.