देवरिया, अक्टूबर 29 -- Deoria News: गौरीबाजार (देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। इंदूपुर दशहरा मेले में कांस्टेबल के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गौरीबाजार के इंदूपुर दशहरा मेले में शांति व्यवस्था के लिए मंगलवार को मदनपुर थाने के आरक्षी राजकेश्वर चौहान की ड्यूटी लगी थी। शाम को कुछ लोगों में विवाद हो रहा था, जिसे सुलझाने के लिए पहुंचे थे। इससे एक पक्ष नाराज हो गया और कांस्टेबल व थाना क्षेत्र के जंगल पुरोत्तमा निवासी अभय प्रजापति पुत्र स्व० रामदेव प्रजापति के साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने लगे।इससे मेले में अफरातफरी का माहौल बन गया और दुकान बंद कर दुकानदार भागने लगे। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मेला देखकर लौट रहे युवक और परिजनों को पीटा, केस दर्ज माहौल बिगड़ने पर...