देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक को रास्ते में रोककर मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसका सिर फट गया। राहगीरों की मदद से किसी तरह मामला शांत हुआ। तरकुलवा थाना क्षेत्र के मालघोट बिरैचा गांव निवासी शिवकुमार यादव पुत्र रामायण यादव ने तहरीर है। बताया कि मंगलवार की रात वह पथरदेवा से दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पथरदेवा कस्बे के तीन युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और सिर पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Motihari News: दशहरा मेला देखने जा रहे तीन को चाकू घोंप किया घायल मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सीएचसी, पथरदे...