देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: बनकटा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पीडीआरडी इंटर कॉलेज रतसिया कोठी के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को आयोजित होने वाले समारोह में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री एवं देवरिया के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के सभापति रमेश चंद्र सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में दो बार राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ तेज प्रताप सिंह तथा भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र प्रताप राव उपस्थित रहेंगे।कॉलेज के प्रबंधक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा उनका पारंपरिक एवं स्वागत किया जाएगा...