देवरिया, अक्टूबर 15 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में वायरल फीवर, पेट दर्द के मरीज बढ़े हैं। साथ ही खांसी सांस लेने में दिक्कत के अलावा, सिर व बदन दर्द, उल्टी, दस्त, सर्दी, खांसी, जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। इसमें बड़े और बच्चे शामिल हैं। वायरल निमोनिया से बच्चे ग्रसित हो रहे हैं।

ओपीडी में मरीजों की बढ़ी भीड़ ओपीडी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इस तरह के लक्षण लेकर लोग पहुंच रहे हैं। मरीज को स्वस्थ होने में करीब पांच से सात दिन का समय लग रहा है। इसके मरीज से दूसरे व्यक्ति में फैलने की संभावना रहती है। डॉक्टर इलाज करने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम में बदलाव से बढ़ीं स्वास्थ्य समस्याएं मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। दिन में धूप और सुबह व शाम को ठंड महसूस हो...