Deoria News: मेडिकल कॉलेज में रही मरीजों की भीड़, मरीज व तीमारदार उलझे
देवरिया, जुलाई 9 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। बुधवार को करीब चार हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। पर्ची काउंटर, ओपीडी से लेकर जांच व दवा के लिए मरीजों व तीमारदारों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बुखार, पेट दर्द, नस, जोड़ों के दर्द, कान, श्वास, त्वचा व आंख रोग से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र में लंबी कतार रही। बाल रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में भी अधिक मरीज रहे। बालरोग विभाग के बाहर पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर बीमार बच्चों को लेकर आईं महिलाएं आपस में उलझ गईं, जबकि अन्य स्थानों पर धुक्का-मुक्की तो कुछ जगह नोकझोंक हुई। दवा और एक्स-रे के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को एक से डेढ़ घंटे प्रतीक्षा करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई।
मरीजों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.