Deoria News: मेडिकल कॉलेज में रही मरीजों की भीड़, आर्थो, मेडिसिन में बढ़ी दिक्कत
देवरिया, अगस्त 2 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मरीजों की भीड़ रही। तकरीबन साढ़े तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचे थे। उन्हें पर्ची से लेकर जांच व दवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र, बाल रोग, सर्जरी में कतार रही। पल्मोनरी मेडिसिन, मानसिक रोग विभाग में भी अधिक मरीज रहे। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने से रोकने पर धुक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। बुखार, पेट दर्द, नस, जोड़ों के दर्द, त्वचा, कान, श्वास व आंख की बीमारी से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। दवा और एक्स-रे के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी, जिससे परेशानी हुई। बिना नंबर के जाने को लेकर मरीज और तीमारदार आपस में उलझ गए। मौसम बदलने से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में भीड़ बढ़ी है। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.