देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। शुक्रवार को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। हर जगह लोगों को इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। देर से पहुंचने पर रजिस्ट्रेशन न होने से करीब 50 लोग निराश होकर लौट गए। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र में लंबी कतार रही। बाल रोग, पल्मोनरी मेडिसिन, सर्जरी में भी अधिक मरीज रहे। डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर लोगों में धक्का-मुक्की व कुछ जगह नोकझोंक हुई। बुखार, सर्दी, पेट दर्द, श्वास, त्वचा, नस, ज्वाइंटपेन, कान, आंख की बीमारी से पीड़ितों की संख्या अधिक रही। दवा, जांच और एक्स-रे के लिए मशक्कत करनी पड़ी। एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई।

मरीजों की संख्या मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या अधिक रही...