देवरिया, सितम्बर 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही है। इन दिनों बुखार और कान के रोग के मरीज बढ़े हैं। लोग वायरल, बैक्टीरिया व फंगल इंफेक्शन की चपेट में आ रहें। डॉक्टर दवा देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा पेट दर्द, सर्दी, जुकाम, सांस, नस, त्वचा व आंख के मरीजों की संख्या भी अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, नेत्र, ईएनटी, सर्जरी, बाल रोग में कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। एक्स-रे, दवा के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ी, जिससे परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों से करीब तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। शुक्रवार को करीब 2100 से अधिक लोगों ने पर्ची लिया। मौसम बदलने से व...