देवरिया, अक्टूबर 11 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में शनिवार की आधी रात प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत हो जाने से परिजनों ने जनकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है चिकित्सकों की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई और मौत की बात छिपा कर रेफर किया जा रहा था। प्राइवेट अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान मरीज की मौत की खुलासा होने के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। रात में प्राचार्य, सीएसएस समेत विभिन्न चिकित्साधिकारियों व मेडिकल कॉलेज के गार्डों ने हंगामा को संभाला और परिजनों का जांच का आश्वासन दे शांत कराया। परिजन शव लेकर घर चले गए । यह भी पढ़ें- Auraiya News: प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के मलकौली निवासी राहुल गुप्ता की शादी मदनपुर थाना क्षेत्र के नवलपु...