देवरिया, अक्टूबर 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को दवा काउंटर पर कतार रही। यहां पहले काउंटर पर जाने को लेकर दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। सुरक्षा कर्मियों ने मामला शांत कराया। इलाज कराने को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक मरीज पहुंचे थे। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, नेत्र, ईएनटी, बाल रोग, सर्जरी, चेस्ट एवं टीबी, मानसिक, दंत में मरीज अधिक रहे। कुछ स्थानों पर डॉक्टर कक्ष में पहले जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। एक्स-रे के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती क्षेत्रों से लोग इलाज कराने आए थे। करीब 2500 से अधिक लोगों ने पर्ची लिया, जबकि करीब 1300 से अधिक लोग फालोअप में पहुंचे थे। ओपीडी में कतार रही। सुबह करीब सा...