Deoria News: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने किया जबड़े का जटिल आपरेशन
देवरिया, सितम्बर 24 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जबड़े का जटिल आपरेशन किया है। आपरेशन करीब डेढ़ घंटे तक चला। दुर्घटना में आंख के नीचे चोट आने से जबड़ा फ्रैक्चर होने से मरीजों को दिक्कत हो रही थी। आपरेशन के बाद मरीजों को राहत मिली है। पहली बार इस तरह का आपरेशन हुआ है। निज सेंटरों पर आपरेशन में काफी धन खर्च आता।
घायल मरीज का विवरण नगर पंचायतर तरकुलवा क्षेत्र के कृष्ण प्रताप सिंह एक सप्ताह पहले मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारण मरीज के बाईं ओर के मैक्सिलरी क्षेत्र में चोट एवं फ्रैक्चर हुआ था, जिससे जबड़े में दिक्कत हो रही थी। कुछ चबाने एवं काटने पर दर्द हो रहा था। इसके बाद मरीज को दंत विभाग में भेजा गया, जहां विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.