Deoria News: मेडिकल कॉलेज में ओपीडी में रही भारी भीड़, हुई नोकझोंक
देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। शुक्रवार को करीब साढ़े तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। हर जगह लोगों को इंतजार करना पड़ा। नस, जोड़ों के दर्द, बुखार, सर्दी, खांसी, पेट दर्द, आंख, त्वचा के मरीज बढ़े हैं। इसके अलावा कान, गला, सांस, मानसिक रोग से पीड़ित भी अधिक रहे। आर्थो, मेडिसिन, नेत्र, स्किन, ईएनटी, सर्जरी, बालरोग, पल्मोनरी मेडिसिन, मानसिक रोग विभाग में कतार रही। कुछ स्थानों पर पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। इंतजार करने से लोगों को परेशानी हुई। बिलिंग, पैथालाजी रजिस्ट्रेशन, दवा काउंटर, एक्स-रे के लिए लंबी कतार रही। कुछ जगह मरीजों व तीमारदारों में नोकझोंक हुई।
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ मेडिकल कॉलेज में शहर के लेकर ग्रामीण क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.