देवरिया, सितम्बर 10 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला शुरू हो गया है। इसके लिए कमेटी बनाई है। बुधवार को 13 छात्रों ने प्रवेश लिया, जबकि एक छात्र ने मंगलवार को नामांकन कराया। अब तक 14 छात्रों का दाखिला लिया है।

चुनाव प्रक्रिया मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम में कुल 100 सीट है। इसमें इसमें आल इंडिया कोटा की 15 तथा स्टेट कोटा की 85 सीट है। नीट परीक्षा में सफल काउंसिलिंग के बाद प्रवेश का कार्य शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के निर्देश पर पांच सदस्यी कमेटी बनाई गई है। कमेटी ने प्रशासनिक भवन के एलटी-एक में मंगलवार से प्रवेश का कार्य शुरू कर दिया। पहले दिन एक छात्र ने दाखिला लिया, जबकि कई छात्र पहुंचे थे। उन्होंने जानकारी ली। बुधवार...