Deoria News: मेडिकल कॉलेज में आर्थो, स्किन, मेडिसिन, बाल रोग के बढ़े मरीज
देवरिया, अक्टूबर 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। शनिवार को करीब तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचे। बुखार, त्वचा, नस व जोड़ों के दर्द के मरीज अधिक रहे। इसके अलावा आंख, कान, गला, सांस, मानसिक रोग से पीड़तों की भी कतार रही।
इलाज के लिए कायरे का सामना आर्थो, मेडिसिन, स्किन, ईएनटी, नेत्र, सर्जरी, बालरोग, पल्मोनरी मेडिसिन, साइकेट्रिक विभाग में कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की तो कुछ जगह नोकझोंक हुई। लोगों को इंतजार करना पड़ा, जिससे परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्रांत के सीमावर्ती गांवों के लोग पहुंचे थे। हालांकि जीवित्पुत्रिका व्रत होने के कारण अन्य दिनों से कम मरीज पहुंचे थे। करीब दो हजार लोगों ने पर्ची लिया, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.