देवरिया, सितम्बर 5 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में अवकाश के कारण आधे दिन की ओपीडी रही। दोपहर तक मरीजों का इलाज किया गया। शुक्रवार को करीब दो हजार लोग इलाज कराने पहुंचे थे। बुखार, सर्दी, जुकाम, त्वचा, नस, हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। आर्थो, मेडिसिन, बालरोग, स्किन में कतार रही। ईएनटी, नेत्र रोग में अधिक मरीज रहे। एक्स-रे और पैथालाजी रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद पहुंचे करीब 50 से अधिक लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। दवा काउंटर पर करीब आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे मरीजों को परेशानी हुई।

शुक्रवार को मरीजों की संख्या श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवकाश के कारण मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ कम रही। यहां शहर के लेकर ग्रामीणांचल के अलावा बिहार प्र...