Deoria News: मेडिकल कॉलेज परिसर में ओवरहेड टैंक को ध्वस्त करने की कवायद
देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित ओवरहेड टैंक (पानी की टंकी) को ध्वस्त करने की योजना बनाई गई है। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। बगल में स्थित चाय स्टाल को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं, वहीं रैन बसेरा के टिनशेड को हटाया गया है। बिजली तार को शिफ्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। ध्वस्तीकरण का कार्य करीब पंद्रह दिन के अंदर पूरा करने की संभावना व्यक्त की जा रही है।मेडिकल कॉलेज परिसर में ओवरहेड टैंक (पानी की टंकी) है। इसे वर्षों पूर्व स्थापित किया गया था। इससे जिला अस्पताल में आने वाले तथा भर्ती मरीजों के लिए पानी की सप्लाई की जाती थी, लेकिन काफी समय से पानी की टंकी का उपयोग नहीं हो रहा है, जिससे जर्जर हो गई है। इसे पुराने भवनों के ध्वस्तीकरण में शामिल किया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.