देवरिया, सितम्बर 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पुरानी सीटी स्कैन मशीन से जांच के लिए लोगों को इंतजार करना होगा। इसके ठीक होने में करीब दो से तीन दिन का समय लगेगा। इसके शुरू होने पर निशुल्क जांच हो सकेगी, तब तक नई मशीन से मरीजों को जांच कराने के लिए शुल्क देना होगा।

ओपीडी में भीड़ वहीं ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। आर्थो, मेडिसिन, स्किन, नेत्र, ईएनटी, सर्जरी, बाल रोग में कतार रही। पहले डॉक्टर कक्ष में जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। बुखार, पेट दर्द, सर्दी, जुकाम, सांस, नस, जोड़ों के दर्द, त्वचा, आंख, कान की बीमारी के अधिक मरीज रहे। एक्स-रे, दवा, बिलिंग व पैथालाजी रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा, जिससे दिक्कत हुई।

मरीजों की संख्या मेडिकल कॉलेज में शहर से लेकर ग्रामीणांचल के अलावा...