Deoria News: मुहल्ले की समस्या को लेकर प्रशासन को दिया ज्ञापन
देवरिया, अगस्त 23 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 28 रामनाथ देवरिया के शिवपुरम कॉलोनी में जर्जर सड़क, जलभराव, कीचड़ और जलनिकासी की गंभीर समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा व मुहल्ला निवासी आशुतोष मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिलकर सामूहिक शिकायती पत्र दिया। ज्ञापन में नगर पालिका प्रशासन, भाजपा सरकार और उसके स्वच्छ भारत अभियान पर तीखा सवाल उठाया गया है। इसमें कहा है कि शिवपुरम कॉलोनी स्थित 25 शैय्या राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय तक जाने वाला मार्ग बदहाल है। प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों के आने-जाने वाले इस रास्ते पर गहरे गड्ढे, कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार स्वच्छ भारत अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है, वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.