Deoria News: मुजफ्फरपुर में डीसीएम चालक की मौत, परिवार में मातम
देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के सरोजनी नगर के रहने वाले डीसीएम चालक की मुजफ्फरपुर में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद परिवार में मातम छा गया।सरोजनी नगर निवासी नीरज कुशवाहा(42) पुत्र राजकिशोर कुशवाहा निजी डीसीएम चलाते थे। गुरुवार की सुबह वह मुर्गी का दाना लोड करने के लिए घर से मुजफ्फरपुर गए थे। वहां भोजन करने के बाद अचानक उन्हें चक्कर आने लगा। उनकी तबीयत बिगड़ती देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकितसक ने मृत घोषित कर दिया।पत्नी पूनम देवी, भाई अजय कुशवाहा और पिंटू कुशवाहा दहाड़ मारकर रोने लगे। पत्नी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा उर्फ मंटू ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के युवक की मुजफ्फरपुर में हृदय गति रुकने से मौत हो गई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.