Deoria News: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को गोपालगंज में पुलिस का छापा
देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: बरियारपुर (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के माधोपुर के रहने वाले एक किशोर की हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने बिहार के गोपालगंज जिले में शुक्रवार को दबिश दी, हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। पुलिस जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर लेने का दावा कर रही है। कुछ नामजद आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कुछ राज उगला है, पुलिस जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर देने का दावा कर रही है। बरियारपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी रामचंद्र प्रसाद का 17 वर्षीय बेटा केदार प्रसाद 13 नवंबर को अपने घर में सोया था। रात को 10 बजे फोन आने के बाद वह घर से निकला और फिर गायब हो गया। इसके बाद से ही परिजन उसकी तलाश में थे, बुधवार को भटनी थाना क्षेत्र के फतेहपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.