Deoria News: मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित
देवरिया, सितम्बर 21 -- Deoria News: बरहज। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।इनमें 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 वूमेन हेल्पलाइन, 102 गर्भवती महिलाओं के लिए एंबुलेंस सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 1098 चाइल्डलाइन और 112 आपातकालीन पुलिस सेवा शामिल है। उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह, कांस्टेबल विनय कुमार तिवारी, राकेश यादव, ऋषिकेश चौहान, महिला कांस्टेबल वर्षा पाठक, प्रीती यादव और रीमा गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.