देवरिया, अक्टूबर 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। त्योहार और लगन के सीजन में मिलावट का खेल बढ़ जाता है। डिमांड बढ़ने पर दूध और मिठाईयों में मिलावट अधिक होती है। अधिक मुनाफा के चक्कर में मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री की जाती है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच व कार्रवाई के बाद भी मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थो की बिक्री पर अंकुश नहीं लग रहा है। ऐसे में जागरूक होते हुए जहां खुद मिलावट की जांच करनी जरूरी है वहीं शक होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग से इसकी शिकायत भी की जा सकती है। मिलावटी व संदिग्ध खाद्य पदार्थो की बिक्री पर रोक लगाने को त्योहार व लगन के सीजन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नमूना लेने की कार्रवाई की जाती है। मिलावट की जांच करने को खाद्य सुरक्षा विभाग का सचल वाहन भी जिले में भ्रमण करता है और नमूने लेकर मौ...